फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chandokr pond bridge examining magistrate arrived City

चंदोखर तालाब पाटने की जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट 

Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो  बदायूं।
ब्यूरो  बदायूं। Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chandokr pond bridge examining magistrate arrived City
जांच - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने दर्ज कराए अपने बयान 
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा के बहाने पाटे जा रहे तालाब चंदोखर गौटिया के मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने तालाब की यथा स्थिति देखने के साथ ही लोगों के बयान भी दर्ज किए। देर रात में उन्होंने डीएम के यहां रिपोर्ट भी भेज दी। 

बदायूं-बरेली हाईवे से लोची नगला होते हुए जाने वाले रोड से रोजाना करीब डेढ़ सौ ट्रैक्ट्रर-ट्रॉलियों से गीली और सूखी मिट्टी से भराव डलवाया जा रहा है। कीचड़ युक्त मिट्टी सड़क पर गिरने और रात भर ट्रैक्टर ट्रालियों के गुजरने की वजह से लोचीनगला के लोगों ने ट्रैक्ट्रर-ट्रॉलियों को रोककर प्रदर्शन किया था। मामले के तूल पकड़ने और मीडिया में छाने के बाद शुक्रवार को डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही रिपोर्ट को डीएम को देर रात भेज दिया। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई डीएम स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed