{"_id":"572ce53b4f1c1bb9305cd282","slug":"chandokr-pond-bridge-examining-magistrate-arrived-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदोखर तालाब पाटने की जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदोखर तालाब पाटने की जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट
ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने दर्ज कराए अपने बयान
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा के बहाने पाटे जा रहे तालाब चंदोखर गौटिया के मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने तालाब की यथा स्थिति देखने के साथ ही लोगों के बयान भी दर्ज किए। देर रात में उन्होंने डीएम के यहां रिपोर्ट भी भेज दी।
बदायूं-बरेली हाईवे से लोची नगला होते हुए जाने वाले रोड से रोजाना करीब डेढ़ सौ ट्रैक्ट्रर-ट्रॉलियों से गीली और सूखी मिट्टी से भराव डलवाया जा रहा है। कीचड़ युक्त मिट्टी सड़क पर गिरने और रात भर ट्रैक्टर ट्रालियों के गुजरने की वजह से लोचीनगला के लोगों ने ट्रैक्ट्रर-ट्रॉलियों को रोककर प्रदर्शन किया था। मामले के तूल पकड़ने और मीडिया में छाने के बाद शुक्रवार को डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही रिपोर्ट को डीएम को देर रात भेज दिया। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई डीएम स्तर से की जाएगी।