फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chandausi won the Bilsi Night Cricket League title

Budaun News: चंदौसी ने जीता बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग का खिताब

Sun, 23 Aug 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chandausi won the Bilsi Night Cricket League title
विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते दीपक चौहान। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में मनोकामना स्कूल के सामने मैदान पर आयोजित बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की रात चंदौसी और रियाज क्लब बिल्सी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चंदौसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रियाज बिल्सी को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

रियाज बिल्सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। छह ओवर के मुकाबले में टीम सभी विकेट खोकर 32 रन ही बना सकी। रैना ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। चंदौसी की ओर से जुनैद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी की टीम ने 5.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। जुनैद ने 18 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि बॉबी ने 12 रन बनाए। रियाज बिल्सी की ओर से उमरी और गोलू ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जुनैद को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें 3100 रुपये की नकद राशि दी गई।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दीपक चौहान ने विजेता चंदौसी टीम को ट्रॉफी और 25 हजार रुपये तथा उपविजेता रियाज बिल्सी टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नीतीश माहेश्वरी, जियाउल हक, सत्तर हुसैन, अनीश अंसारी, राघव अंसारी, जरीफ मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed