{"_id":"6865864834fcad4dc80961a7","slug":"challans-of-10-school-vehicles-from-alapur-to-ujhani-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142262-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलापुर से उझानी तक 10 स्कूलों वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलापुर से उझानी तक 10 स्कूलों वाहनों के चालान
विज्ञापन
स्कूल वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ के कर्मचारी।स्रोत:विभाग
बदायूं। स्कूल खुल गए हैं। इसी के साथ ही अनफिट वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने बुधवार को जांच शुरू कर दी है। पहले दिन 10 वाहनों के चालान किए गए। एक स्कूली बस को सीज किया गया है। यह कार्रवाई 15 जुलाई तक लगातार चलेगी।
अनफिट स्कूली वाहनों से हादसे होते हैं। गत वर्ष एक स्कूली बस की प्राइवेट बस से टक्कर हो गई थी। तब एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, एक स्कूली वैन में चालक और उसके पांच साल के बेटे की भी जान चली गई। हादसे के बाद परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की चेकिंग की और सभी वाहनों को फिट कराने के बाद मानक के अनुसार ही बच्चों को लाने और ले जाने की हिदायत दी थी। इस बार परिवहन विभाग ने स्कूल खुलने के साथ ही अनफिट वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पहले दिन अनफिट स्कूली बस को सीज कर दिया गया। इसके अलावा अन्य नौ वाहनों के चालान किए गए हैं।
-- --
ई-रिक्शा व वैन में ले जाते मिले बच्चे
शासन ने सख्त हिदायत दी है कि बिना पंजीकरण के वाहन स्कूली बच्चों को नहीं बैठा सकते हैं। इसको लेकर 15 जुलाई तक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन परिवहन विभाग ने आठ ई-रिक्शा, एक वैन को पकड़ा है। इन वाहनों को सीज कर दिया गया। एक बस बिना फिटनेस के संचालित होती मिली, उसको सीज किया गया है।
विज्ञापन
-- -
स्कूलों में एआरटीओ ने वाहनों की चेक की फिटनेस
बुधवार को एआरटीओ अमरीश कुमार ने शहर के बीआरवी स्कूल में वाहनों की फिटनेस चेक की। संचालित होने वाली बसों की फिटनेस पाई गई, लेकिन कुछ बसें बिना फिटनेस के खड़ी पाई गईं, जिनका संचालन नहीं होना पाया गया। ऐसी बसों को स्कूल से हटाने को कहा गया है।
कोट
- 15 जुलाई तक चेकिंग अभियान है। इस दौरान जिले में ई-रिक्शा व अन्य वाहनों से बच्चों को लाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जानी है। पहले दिन 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। स्कूल में पंजीकृत वाहनों से ही बच्चों का लाया और ले जाया जाएगा। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - अमरीश कुमार, एआरटीओ