फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CDO was commanded by the command of the investigation, searched for a household toilet

सीडीओ ने थामी जांच की कमान, घर-घर ढूंढे गए शौचालय

Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सीडीओ के साथ सात अधिकारी, एक साथ जुटे जांच में
174 शौचालय निर्माण केनाम 20.88 लाख का रुपये का घोटाला

कादरचौक ब्लाक क्षेत्र के लोहिया गांव भोजपुर नरायनपुर में 20.88 लाख रुपये से 174 शौचालय बनाए जाने की रिपोर्ट तो उच्चाधिकारियों को दे दी गई लेकिन इस गांव में एक भी शौचालय नहीं बना है। यह मामला पकड़ में आया और अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के बड़े दल के साथ लोहिया गांव भोजपुर नरायनपुर में धावा बोलकर तेज गति की जांच शुरू कराई। घर-घर कराई गई इस जांच में खुद सीडीओ ने भी गांव की गलियों में पहुंचकर घर-घर शौचालयों के निर्माण संबंधी जानकारी ली। इस गांव में जांच ने संकेत दिए हैं कि वास्तव में बड़ा घोटाला हुआ है। हांलाकि जांच रिपोर्ट कलेक्शन के बाद ही सीडीओ इस मामले में कार्रवाई करेंगे। 

यहां बता दें कि गांव भोजपुर नरायनपुर लोहिया गांव घोषित है। वर्ष 15-16 में घोषित इस गांव में पंचायतराज विभाग ने 175 शौचालयों का निर्माण कराने को धनावंटन किया था। ग्राम प्रधान और सचिव ने इस गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों को भी नहीं हुई। शनिवार को डीडी पंचायत अभय कुमार शाही ने अपने निरीक्षण में पाया कि गांव में सभी शौचालयों को निर्मित दिखाया गया है। उन्हें आश्चर्य हुआ कि गांव में एक भी शौचालय नहीं बना है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मानते हुए उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दिया है। इस गंभीर मामले में ग्राम प्रधान और सचिव को जवाबदेह बना दिया है। यहां बता दें जो इस गांव का सचिव है, उसे ही एडीओ का भी चार्ज मिला हुआ है। यह सब राजनीतिक वरद हस्त का कमाल है। इसमें उसके बिरादरी के एक बड़े जनप्रतिनिधि का भी आशीर्वाद बताया जाता है। सीडीओ की जांच टीम में उपायुक्त मनरेगा जय सिंह, एआर कोआपरेटिव अंबिका प्रसाद यादव, प्रभारी सहायक अभियंता डीआरडीए मो आरिफ, बीडीओ कादरचौक भीमजी उपाध्याय, तकनीकी अन्वेषक कमल मिश्रा, स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक जांबाज साथ रहे। इनको गांवों के कई भाग बनाकर जांच एक साथ कराई गई है। जो देर रात तक अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगे रहे हैं। सीडीओ ने कहा है कि घपला तो बड़ा है। अभी सभी अधिकारियों की रिपोर्ट कंपाइल होने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अगर, सबूतों के लिए सचिव और प्रधान के खातों की भी निगरानी होगी। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर बड़ी कार्रवाई होगी। बाकी सबूतों पर निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed