{"_id":"6a723b046bcd0a996b0f4e9e","slug":"cdo-expresses-displeasure-over-the-progress-of-ayushman-card-and-janani-suraksha-yojana-badaun-news-c-123-1-sbly1001-170083-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आयुष्मान कार्ड और जननी सुरक्षा योजना की प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आयुष्मान कार्ड और जननी सुरक्षा योजना की प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Wed, 05 Aug 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। कादरचौक, उसावां, वजीरगंज ब्लॉक में आयुष्मान कार्ड कम व लाभार्थियों को धनराशि का भुगतान न करने पर नाराजगी जताई।
सीडीओ को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि विशेष अभियान के तहत पिछले सात दिनों में 9,079 आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। वहीं कादरचौक, उसावां और वजीरगंज ब्लॉकों में प्रगति अपेक्षाकृत कम मिलने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। इधर, जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की लाभार्थियों को 1,400 रुपये और शहरी क्षेत्र की लाभार्थियों को 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। लगभग 75 प्रतिशत लाभार्थियों को ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है, जबकि ब्लॉक अंबियापुर, उसावां और इस्लामनगर में भुगतान 70 प्रतिशत से कम पाया गया। सीडीओ ने अगले सप्ताह होने वाली समीक्षा से पहले इन ब्लॉकों में भुगतान 75 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए।