{"_id":"6920c76c2d7e3a714c0d947e","slug":"cctv-cameras-are-being-installed-properly-the-number-will-be-increased-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151293-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीसी कैमरे कराए जा रहे सही, बढ़ाई जाएगी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीसी कैमरे कराए जा रहे सही, बढ़ाई जाएगी संख्या
विज्ञापन
14 नवंबर को प्रकाशित खबर। संवाद
- फोटो : 1
बदायूं। किसी भी अपराधिक वारदात का खुलासा करने में सीसी कैमरे ही अहम कड़ी बनकर सामने आते है। ऐसे में अब शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कैमरों की संख्या बढ़ाने का काम पुलिस कर रही है। इसके साथ ही जो कैमरे खराब हैं उनको सही भी कराया जा रहा है।
एसएसपी ने इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बता दें कि अमर उजाला ने इस संबंध में बीते 14 नवंबर के अंक में खबर का भी प्रकाशन किया था। इसके बाद हरकत में आया पुलिस विभाग अब इसे गंभीरता से लेकर काम कर रहा है।
जिले भर में करीब 10 हजार सीसी कैमरे लगे है, जबकि शहर क्षेत्र में 680 कैमरे लगे हैं। शहर में कुछ जगहों पर कैमरे खराब पड़े हैं जिनको सही कराने का काम पुलिस विभाग कर रहा है। इसके साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर सार्वजनिक स्थल पर कैमरे लगाए जाने के लिए काम चल रहा है। पुलिस व व्यापारियों के बीच इसके लिए बैठकों का भी आयोजन हो रहा है। पुलिस ज्यादा से ज्यादा जगहों पर कैमरे लगाने के लिए लोगों को जागरूक रही है जिससे हर जगह पर तीसरी आंख से निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
पुजारी हत्याकांड के खुलासे में कैमरों का रहा अहम रोल
साईं मंदिर के पुजारी की बीते रविवार की रात हत्या कर दी गई थी। आरोपी मंदिर में लगे सीसी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए थे। मंदिर के पास एक दुकान पर लगा सिर्फ एक कैमरा पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचने में अहम कड़ी बन गया। इसी कैमरे की फुटेज से पुलिस आसानी से आरोपियों तक पहुंच गई।
एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मदद करने के लिए शुक्रवार को व्यापारी का पुलिस के द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। एसएसपी ने एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी ग्रामीण ह्देश कठेरिया के साथ बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में बैठक कर सीसी कैमरों की संख्या बढ़वाने के साथ जो कैमरे खराब पड़े हैं उनको जल्द से जल्द सही कराने की बात कही है।