फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cc road

पांच माह में ही उखड़ गई रहमा की सीसी रोड

Sat, 10 Jan 2015 07:19 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 10 Jan 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन

जगत ब्लाक के गांव रहमा में जनेश्वर मिश्र विकास योजना के तहत बनाई गई लाखों की लागत से बनाई गई सीसी रोड पांच महीने बाद ही उखड़ गई। प्रथम दृष्टया रोड मानक के अनुरूप न पाए जाने पर सीडीओ ने इसके लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। यह टीम सीसी रोड के नमूने लेकर लेबोरेट्री को भेजी जाएगी। इसके बाद निर्माणदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

करीब पांच महीने पूर्व गांव रहमा में सीसी रोड का निर्माण हुआ था। गांव वालों ने नगर विधायक आबिद रजा से इसकी शिकायत की। विधायक के हस्तक्षेप पर मंडी की ओर से बनाई गई सीसी रोड की जांच सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा के निर्देश आरईएस के जेई फुरकान अहमद ने जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया सड़क मानक के विपरीत पाई गई। इस पर सीडीओ श्री कुशवाहा ने तकनीकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बना दी गई। इसमें डीडी एग्रीकल्चर डॉ. एएन मिश्रा, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक्सईएन एमसी शर्मा और बीडीओ जगत ललित श्रोतीय को शामिल किया गया है। रोड निर्माण में तकनीकी जांच के लिए इसके नमूने लिए जाएंगे। जो लेबोरेट्री में जांच को भेजें जाएंगे। जांच में कमियां मिलने पर निर्माणदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed