{"_id":"005d805f28b685e98cc4913971b0b834","slug":"cbsc-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी के प्रश्नपत्र ने घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी के प्रश्नपत्र ने घुमाया
badaun
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं भी सोमवार से जिले के दो केंद्रों पर शुरू हो गईं। पहले दिन हुई अंग्रेजी की परीक्षा ने बच्चों को घुमा दिया। परीक्षार्थी बोले न ज्यादा अच्छा और न ज्यादा खराब पेपर आया। दोनों केंद्रों पर 13 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि पंजीकृत 570 में से 557 परीक्षा में सम्मलित हुए।
सीबीएसई परीक्षा सुबह निर्धारित समय सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई। केंद्र मदर एथीना पर आरके पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर, फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 12वीं के 225 परीक्षार्थियों में 11 गैरहाजिर रहे, जबकि 214 परीक्षा में शामिल हुए। इन्हीं में 89 बच्चे प्राइवेट भी परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना तथा बीआरबी स्कूल के बच्चों ने परीक्षा दी। पंजीकृत 345 में से दो गैरहाजिर रहे। जबकि 343 परीक्षा में बैठे। परीक्षा छूटने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले तो कुछ लटके नजर आए। बोले, परीक्षा ने खूब पसीना छुड़ाया, मुश्किल प्रश्न भी थे। हालांकि कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर अच्छा बताया।