फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   victim girl protest demanding action against the accused's sister

Budaun News: 'आरोपी की बहन को भी किया जाए गिरफ्तार...' इस मांग को लेकर धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता

Sat, 17 Aug 2024 04:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2024 04:21 PM IST
सार

धरने पर बैठी पीड़िता ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी की बहन ने कमरे में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींचे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन उसकी बहन पर कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन
victim girl protest demanding action against the accused's sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दुष्कर्म के आरोपी की बहन की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता मालवीय आवास पर धरने पर बैठ गई। पीड़िता का कहना है कि जब वह नाबालिग थी तब आरोपी की शिक्षिका बहन ने चाय में नशा देकर उसे बेहोश कर दिया। फिर उसके भाई ने उसके अश्लील फोटो खींचे। पुलिस ने आरोपी को तो जेल भेज दिया, लेकिन उसकी बहन का नाम केस से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस सपा नेताओं के दबाव में काम कर रही है। 

विज्ञापन


मालवीय आवास पर 14 अगस्त से धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 2016 में जब वह 13 साल की थी तब एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षिका, जो दूसरे समुदाय की थी, उसे अपने कमरे पर बुलाकर ले गई। यहां उसे चाय में बेहोश करने वाली दवा मिलाकर दी गई। 
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षिका के भाई अदनान ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और उसकी वीडियो बनाई। उसके बाद से आरोपी लगातार वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर व डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। बालिग होने के बाद 2023 में उसने शिक्षिका और उसके भाई अदनान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आरोपियों को सपा नेता दे रहे संरक्षण'
थाना पुलिस ने अदनान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, लेकिन आरोपी की बहन को जेल नहीं भेजा। कई बार उसने शिकायती पत्र भी दिए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हर बार जांच का आश्वासन दिया गया । पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार वालों को सपा नेता संरक्षण दे रहे हैं। उनके आरोपियों के साथ कई फोटो भी वायरल हुए हैं। इसलिए वह अपने परिवार के साथ धरने पर बैठी है। अब तक पुलिस ने आरोपी की बहन को गिरफ्तार नहीं किया है। 

पीड़िता की मांग है कि इस मामले में पुलिस ने जो धाराएं हटाईं थीं, उन्हें लगाया जाए। आरोपियों के स्कूल की मान्यता की जांच कराई जाए। आरोपी ने दूसरे समुदाय की लड़की के नाम से उसका आधार कार्ड बनवाया था। बरेली के होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसकी भी धारा बढ़ाई जाए। पीड़िता के साथ वकील अरविंद परमार, हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल, हरिओम मथुरिया और मुकेश शर्मा समेत कई लोग धरने पर बैठे।

एसपी देहात केके सरोज ने कहा कि अभी इस मुकदमे में दोबारा से जांच के आदेश हुए हैं। अब दोबारा विवेचना चल रही है। जो लोग दोषी होंगे वो जेल भेजे जाएंगे। सीओ बिल्सी ने इस संबंध में पीड़िता के परिजन से बातचीत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed