{"_id":"68a615127b564e0cb508a4bb","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-3-lakh-stolen-from-an-empty-house-badaun-news-c-123-1-bdn1010-145460-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सूने घर से नकदी व जेवर समेत तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सूने घर से नकदी व जेवर समेत तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
सखानू में चोरी के बाद सामान दिखाती महिला।संवाद
अलापुर। बुधवार अपराह्न करीब दो बजे सूने घर में घुसे चोर दो लाख रुपये और एक लाख के जेवर चुरा ले गए। घटना की सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी अब्दुल इरशाद पुत्र मुन्ने ने बताया कि वह एक निजी चिकित्सक के यहां कंपाउंडर हैं। सुबह वह अपने घर से अस्पताल चले गए थे। उनकी ससुराल मोहल्ले में ही है। अपराह्न करीब एक बजे उनकी पत्नी मलका खाना खाने अपने पिता के घर गई थी। घर के अंदर बने कमरे में वह ताला लगा गई थी। मेन गेट पर बाहर से कुंडा लगा दिया था।
करीब एक घंटे बाद जब वह लौटीं तो मेन गेट पर कुंडा लगा हुआ था। वह घर के अंदर गईं तो देखा कि कमरे का ताला और दरवाजे का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है। कमरे में घुसीं तो देखा कि दोनों बक्सों के ताले टूटे पड़े हैं। उसमें रखा सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा है। बक्से में रखे करीब दो लाख रुपये नकद और एक लाख कीमत के जेवर गायब थे।
विज्ञापन
शोर होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते वह भी घर पहुंचा तो देखा पड़ोस की दीवार पर चढ़ने उतरने के पैर के निशान बने हुए हैं। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावे का रुपया व सामान चोरी
वजीरगंज। श्मशान घाट स्थित काली मंदिर में बीते सोमवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोर चढ़ावे के रुपये, घंटा, इन्वर्टर बैटरी, साउंड व अन्य सामान चुरा ले गए। मंदिर संचालक ने थाना पुलिस में तहरीर दी है।
मंदिर संचालक दिनेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर का ताला टूटा हुआ था। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। संवाद