{"_id":"6a5a8410c4afbf9f900a68e5","slug":"case-registered-against-three-over-dispute-regarding-mango-picking-badaun-news-c-123-1-bdn1024-168660-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आम तोड़ने के विवाद में तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आम तोड़ने के विवाद में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव औरंगाबाद खालसा में आम तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी उदयवीर पुत्र दुलार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन जून को वह अपने खेत पर धान की पौध देखने गया था। इस दौरान खेत में आम तोड़ने को लेकर सह खातेदार जगतपाल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाम करीब साढ़े छह बजे जगतपाल अपने पुत्र रविंद्र और भाई सोरन के साथ मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उदयवीर के पुत्र अरविंद और रामदास ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उदयवीर के बाएं कान में चोट आई है। उधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद