{"_id":"6a5000e74594fd77c508e0bd","slug":"case-registered-against-six-people-for-63-lakh-fraud-in-a-land-deal-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168111-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के सौदे में 63 लाख की धोखाधड़ी, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के सौदे में 63 लाख की धोखाधड़ी, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर के एक व्यक्ति ने जमीन के सौदे में 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने नामजद छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संग्रामपुर निवासी हसीन अहमद पुत्र निसार अहमद का आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई के साथ गांव के चार हिस्सेदारों से छह बीघा जमीन 10.50 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से खरीदने का समझौता किया था। इसके लिए करीब 63 लाख रुपये का सौदा तय हुआ। इसमें सात लाख रुपये बयाने के रूप में दिए थे, जबकि अन्य रकम संबंधित हिस्सेदारों के खातों में जमा कराई गई।
बैनामा कराने के लिए एक वर्ष की अवधि तय की थी। इस दौरान खरीदार पक्ष ने जमीन पर बाउंड्रीवाल और मिट्टी भराव का कार्य भी करा दिया। आरोप है कि बाद में नन्हे उर्फ नन्हू और हिसारुद्दीन अपने वादे से मुकर गए। उन्होंने जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दी। रुपये वापस मांगने पर दो मई 2026 को खेत पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे वह बच सके।
विज्ञापन
आरोप है कि छह जून को बदायूं से लौटते समय आसफपुर रोड पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से निकलकर आसफपुर पुलिस चौकी पहुंचे। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।