फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case Registered Against BJP Leader and Female Relative

Budaun News: भाजपा नेता व महिला रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 02 May 2026 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case Registered Against BJP Leader and Female Relative
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार से हुए हादसे के बाद मामला तूल पकड़ गया है। घायल किसान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने म्याऊं निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता ओमेंद्र प्रताप सिंह तथा कार चला रही उनकी महिला रिश्तेदार के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने कार सवार भाजपा नेता और युवती की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों को चोटें आई हैं। उधर, भाजपा नेता ने भी मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम बदायूं-दातागंज मार्ग पर मूसाझाग थाना स्थित किसरूआ गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े सतेंद्र सिंह उर्फ कल्लू को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई रन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कार चला रही युवती ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर शहीद स्मृति द्वार से टकराते हुए नाली में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवारों को घेर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर भाजपा नेता ने हाकी से मारने की धमकी दी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। घायल सतेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर भाजपा नेता ओमेंद्र प्रताप सिंह और कार चला रही युवती शिवानी उर्फ सोनिका निवासी हजरतपुर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया केस दर्ज हुआ है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।




सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के बाद भाजपा नेता का कपड़े फटे होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहे हैं और आसपास ग्रामीणों की भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed