Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case Registered Against Abdullahganj Ration Dealer Over Embezzlement of 200 Quintals of Grain and Sugar

Budaun News: दो सौ क्विंटल अनाज और चीनी के घपले में अब्दुल्लागंज के कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Abdullahganj Ration Dealer Over Embezzlement of 200 Quintals of Grain and Sugar
उझानी। नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में अब्दुल्लागंज के राशन विक्रेता की दुकान में खाद्यान्न की जांच के दौरान कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ है। करीब दो सौ क्विंटल अनाज और चीनी का घपला पकड़े जाने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज के राशन विक्रेता अमरकांत पुत्र रामसेवक की दुकान में खाद्यान्न के स्टॉक की जांच के लिए पूर्ति विभाग की टीम दो दिन पहले पहुंची। पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल ने बताया कि जनवरी और फरवरी के वितरण के बाद करीब 59 क्विंटल गेहूं, 57 क्विंटल चावल, 58 क्विंटल बाजरा और 30 किलोग्राम चीनी होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

जांच में दुकान के अंदर महज आठ- नौ किलोग्राम बाजरा और 10 किलोग्राम चीनी बिखरी मिली। कोटेदार अमरकांत तो उन्हें मौके पर नहीं मिले, लेकिन उनके पिता और पत्नी ने पूर्ति निरीक्षक को बताया कि अनाज और चीनी इसी दुकान में रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की टीम ने रजिस्टर से मिलान के बाद दुकान के अंदर से ई-पॉस मशीन, चार्जर, स्कैनर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा कब्जे में ले लिया। वितरण से जुड़े उपकरण दूसरी कोटेदार प्रीती के हवाले कर दिए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार अमरकांत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अचानक ही इस कार्रवाई से देहात क्षेत्र के कोटेदारों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। कुछेक अन्य गांवों में भी राशन कम बांटे जाने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।


पिता और रिश्तेदार ने खोल कर दिखाई थी दुकान
पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल ने जांच के लिए मौके पर पहुंचने पर दुकान बंद पाए जाने का जिक्र किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कोटेदार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी की गई। कोटेदार के पिता रामसेवक और उनके रिश्तेदार क्रिस ने ही दुकान के ताले खोलकर अफसरों को मौका मुआयना कराया था। कोटेदार के खिलाफ पिछले दिनों अधिकारियों से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed