{"_id":"65bc0c8dadd67fca2000bcf4","slug":"case-pending-in-the-name-of-investigation-badaun-news-c-123-1-bdn1001-112620-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवेचना के नाम पर लटका मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवेचना के नाम पर लटका मामला
विज्ञापन
बदायूं। सरकार जहां किसानों और शासन के बीच बिचौलियों को खत्म करना चाह रही हैं वहीं तमाम जगहों पर अब भी बिचौलिए किसानों को नुकसान पहुंचाने से नहीं चूक रहे। पिछले महीने यदु शुगर मिल को अवैध रूप से गन्ना सप्लाई करने वाले तीन बिचौलिए तो पुलिस ने पकड़ लिए लेकिन मिल मालिक और प्रबंधन पर एफआईआर होने के बाद भी उन पर हाथ डालने से पुलिस कतरा रही है। लगातार विवेचना चलने की बात कहकर मामले को खींचने का प्रयास किया जा रहा है।
फैजगंज बेहटा क्षेत्र में सात जनवरी की रात किसानों से गन्ना खरीदने वाले तीन बिचौलिए पकड़े गए थे। उनके पास से 38.44 लाख रुपये बरामद हुए थे। बिचौलिए किसानों से बिना पर्ची गन्ना खरीदकर यदु शुगर मिल को सप्लाई कर रहे थे। इसके लिए चीनी मिल उन्हें लगातार धनराशि भी उपलब्ध करा रही थी।
पकड़े गए अविनाश सिंह, शिखर अग्निहोत्री और रजत चौधरी ने बताया था कि वे ईसीएसओ ग्लोबल कंपनी, नई दिल्ली में कार्य करते हैं। इसके मालिक अगम खरे और प्रतीक रावत हैं। बिचौलियों ने बताया था कि वे तीनों यदु शुगर मिल, बिसौली को गन्ने की सप्लाई करते हैं। बिचौलियों ने बताया था कि ग्लोबल कंपनी और यदु शुगर मिल धोखाधड़ी से किसानों से बिना पर्ची के आधार पर गन्ना खरीद कराती है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों बिचौलियों, ग्लोबल कंपनी के मालिक अगम खरे, प्रतीक रावत, यदु शुगर मिल के जीएम केन अनिल सिंह, अंकित और मिल के मालिक कुणाल यादव व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने तीनों बिचौलियों को जेल भेज दिया था लेकिन उसके बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठ गई।
अब तक मिल मालिक व अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई एक कदम नहीं बढ़ पाई है। विवेचना के नाम पर मामले को लटकाया जा रहा है।
-
यदु शुगर मिल के मामले में बिसौली और फैजगंज बेहटा थाने में एफआईआर दर्ज है। दोनों मामलों की अलग-अलग विवेचना कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। किसी मामले में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
- राम मोहन सिंह, एसपी देहात