{"_id":"6a74e36e1999da42cc09860f","slug":"case-filed-against-six-people-including-father-for-snatching-daughters-jewellery-and-cash-badaun-news-c-123-1-ba11032-170248-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटी के जेवर और नकदी हड़पने पर पिता समेत छह लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटी के जेवर और नकदी हड़पने पर पिता समेत छह लोगों पर केस
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला की तहरीर पर उसके पिता समेत छह लोगों पर लाखों रुपये के जेवर और नकदी हड़पने, मारपीट, लूट तथा जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।
ककराला के वार्ड नंबर-12 निवासी शबाना पत्नी असलम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह और उसके पति हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने अपने सोने-चांदी के जेवर तथा करीब 2.35 लाख रुपये नकद अपने पिता नवाब पुत्र एहसान अली के पास रखवाए थे।
जरूरत पड़ने पर सामान और रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को जब वह पति और ससुर के साथ मायके पहुंची तो आरोपियों ने घर में बंद कर मारपीट की। बाद में 19 अप्रैल को दोबारा लौटते समय रास्ते में घेरकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की, जानलेवा हमला किया और उसके पर्स में रखे 7 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
घटना में दोनों घायल हुए। पीड़िता का कहना है कि उसने थाने में शिकायत की, 112 पर सूचना दी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। पुलिस ने नवाब, तारिक, तालिब, सलीम, मोहम्मद आरिफ और मुशाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।