{"_id":"69c6d96826a740b008092b4d","slug":"case-filed-against-41-named-and-34-unidentified-persons-in-the-case-of-assault-over-the-route-to-the-shrine-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160287-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मजार के रास्ते को लेकर मारपीट के मामले में 41 नामजद समेत 34 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मजार के रास्ते को लेकर मारपीट के मामले में 41 नामजद समेत 34 अज्ञात पर केस
Sat, 28 Mar 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। स्रोत- पुलिस
- फोटो : 1
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडोर में मजार पर जाने के रास्ते को लेकर बृहस्पतिवार को हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें कुल 41 नामजद और 34 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस ने उपद्रव के दौरान हिरासत में लिए गए 12 आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उनको रिहा कर दिया गया है।
गांव में स्थित मजार पर जाने के रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
एक पक्ष के असलम पुत्र अख्तर अली ने आरोप लगाया कि उसके घर के आगे स्थित भूमि पर बनी मजार की वह देखरेख करता है। बृहस्पतिवार को कुछ लोग मजार पर जाने के लिए निर्धारित रास्ते के बजाय दीवार फांदकर अंदर घुसने लगे, इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया, इसमें वह घायल हो गए। असलम ने 25 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के फारुक पुत्र जाने अली ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि मजार उनके चाचा इस्माइल अली की जमीन पर बनी है और वहां जाने के लिए दो रास्ते हैं। वह अपने साथियों के साथ मजार पर फातिहा पढ़ने जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पथराव कर दिया, इससे वह घायल हो गया। फारुक ने 16 नामजद और 14 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए 12 आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।