{"_id":"6772f29af581b75b8d08e698","slug":"car-will-be-technically-inspected-notice-will-be-sent-to-google-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131959-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार होगा टेक्निकल मुआयना, गूगल को भेजा जाएगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार होगा टेक्निकल मुआयना, गूगल को भेजा जाएगा नोटिस
Tue, 31 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
दातागंज थाने में खड़ी कार।स्रोत-पुलिस
बदायूं। पुलिस ने 35 दिन बाद कार को नदी से निकलवाकर थाने में खड़ा करा लिया है। अब कार का टेक्निकल मुआयना होगा। साथ ही जवाब न मिलने पर गूगल को दूसरा नोटिस भेजा जाएगा।
दातागंज क्षेत्र में मुड़ा पुल एक साल पहले आई बाढ़ में बह गया था। इस कारण पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया। दीवार भी पुल से पहले लगाई थी, लेकिन ग्रामीण ईंट उठाकर ले गए। 24 नवंबर की रात मैनपुरी निवासी अमित, फर्रुखाबाद निवासी अजीत और नितिन कार से बरेली की तरफ जा रहे थे। यह रास्ता तीनों गूगल मैप के माध्यम से देखा था। जैसे ही तीनों मुड़ा पुल पर पहुंचे तो अंधेरा होने के चलते उन्हें अधूरा पुल नजर नहीं आया और कार नदी में गिर गई थी। इससे तीनों की मौत हो गई थी।
इस मामले में दातागंज पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर चार अभियंता और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सभी को नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। रविवार को दातागंज पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को नदी से बाहर निकलवाया था और थाने में खड़ा करा दिया। प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई ने बताया कि कार का टेक्निकल मुआयना कराया जाएगा। अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिला है। इसी सप्ताह दूसरा नोटिस भेजा जाएगा।