फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car plunges into the Ganges; pulled out using a tractor and rope.

Budaun News: गंगा नदी में उतरी कार, रस्सी बांधकर ट्रैक्टर से निकाली

Sun, 14 Jun 2026 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Car plunges into the Ganges; pulled out using a tractor and rope.
कछला ​स्थित गंगा से ट्रैक्टर के जरिए कार को बाहर निकाला। संवाद - फोटो : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ आटो
बदायूं। कछला गंगा घाट पर एक कार के गंगा नदी में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदायूं की ओर घाट पर कार के पानी में जाने के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। पहले कार को स्टीमर से निकालने की कोशिश की गई। फिर रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से कार को गंगा से बाहर निकाला गया। कार मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने कार चौकी में खड़ी करवा ली है।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर सुबह जब लोग पहुंंचे तो उन्होंने देखा कि एक कार गंगा नदी में डूबी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार दो लोग सुरक्षित घाट पर एक तरफ खड़े थे। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लापरवाही में कार भोर में ही गंगा नदी में चली गई थी। घटना के बाद काफी देर तक घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस ने स्टीमर के जरिये गहरे पानी से कार को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को रस्सियों से बांधकर बाहर निकाला। पुलिस ने कार को खोलकर देखा, तो उसमें चाबी लगी थी, लेकिन कार के अंदर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर कार मालिक की तलाश की। पता चला कि घटना के बाद वह लोग मौके से जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने कार को चौकी पर खड़ा करवा दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार मालिक की तलाश में जुट गई है। इधर, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तड़के 4 बजे की घटना है। कार किनारे पर खड़ी थी, अचानक नदी में चली गई थी। ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed