फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car parked at home, Rs 370 toll deducted on Ganga Expressway

Budaun News: कार घर में खड़ी रही, गंगा एक्सप्रेसवे पर कट गया 370 रुपये का टोल

Mon, 18 May 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 18 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Car parked at home, Rs 370 toll deducted on Ganga Expressway
दातागंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का 370 रुपये का टोल कटने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी का आरोप है कि उसकी कार घर में ही खड़ी थी, इसके बावजूद 370 रुपये का टाेल काट दिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में एसडीएम समेत कई संबंधित जिम्मेदारों को शिकायतीपत्र भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी नवल किशोर पुत्र कृष्ण पाल की दातागंज में चश्मे की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनके पास गंगा एक्सप्रेस के टोल का 370 रुपये कटने का मोबाइल पर मेसेज आया। उनका कहना था कि उनकी कार लंबे समय से घर पर ही खड़ी है। वह गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी कार लेकर अभी तक गए भी नही हैं। बावजूद इसके एक्सप्रेसवे का टोल उनकी गाड़ी नंबर पर कट गया। उन्होंने कहा है यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है, लेकिन इससे उन्हें भारी परेशानी हुई है। टोल शनिवार की रात में 1:21 बजे का दिखाया गया है।उन्होंने एसडीएम दातागंज को इस संबंध में शिकायत भेजी है। इसके अलावा थाने में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत यूपीडा को भेज दी गई है, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत को लेकर कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed