फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   car loot

दिल्ली से बदायूं के लिए बुक की ईको कार, जरीफनगर में लूट ली

Tue, 09 Feb 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
car loot
बदायूं। तीन लोगों ने दिल्ली से बदायूं के लिए ईको कार बुक की और रास्ते में हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास चालक को पीट कर उनकी कार लूट ली। कार चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के डीएलएफ अंगोर बिहार निवासी अमित कुमार बुकिंग पर कार चलाता है। ईको कार संजय पीटर के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसको सरताज निवासी श्रीराम कॉलोनी कराबल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली ने काफी समय पहले खरीद लिया था। सरताज ही इस कार को बुकिंग पर चलवा रहा था। पांच फरवरी की रात करीब 10 बजे तीन लोगों ने दिल्ली से बदायूं आने के लिए कार बुक की थी। कार अमित कुमार चला रहा था। अमित का कहना है कि छह फरवरी को तड़के करीब चार बजे कार से वह बदायूं में जरीफनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। यहां कार सवार तीन लोगों ने उससे मारपीट की और कार लूट ली। कार के कागजात और उसका मोबाइल फोन आदि भी लूट कर ले गए। उसको घायल अवस्था में छोड़ कर चले गए। उसने इस बारे में जानकारी कार स्वामी सरताज को दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जरीफनगर थाने में तहरीर भी दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रेमपाल वार्ष्णेय का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शायद कार चालक लघुशंका के लिए उतरा होगा। इसी दौरान कोई कार ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed