फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car Hits Youth; Outraged Villagers Beat BJP Leader and Young Woman

Budaun News: कार ने युवक को मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा नेता व युवती को पीटा

Fri, 01 May 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car Hits Youth; Outraged Villagers Beat BJP Leader and Young Woman
भाजपा नेता की क्षतिग्रस्त कार, स्रोत, ग्रामीण
बदायूं। बदायूं-दातागंज मार्ग पर किसरूआ गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर शहीद स्मृति द्वार से टकराते हुए नाले में जा गिरी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और उसमें सवार भाजपा नेता व कार चला रही युवती के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

हादसे में घायल सतेंद्र सिंह उर्फ कल्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मारपीट में भाजपा नेता और युवती भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बरेली ले जाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में बदायूं की ओर से आ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार स्मृति द्वार से टकराकर नाले में जा फंसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और गुस्से में आकर कार सवारों को बाहर निकालकर पीट दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल युवक समेत कार सवारों को अस्पताल भिजवाया।
हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक बदायूं-दातागंज मार्ग पर जाम जैसे हालात बने रहे। ग्रामीण कार को हटाने का विरोध करते रहे और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात को संभाला गया। बाद में जेसीबी की मदद से नाले में फंसी कार को बाहर निकालकर थाने भिजवाया गया।

सीओ उझानी सुनील सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed