फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car hits police bike; Sub-Inspector and constable injured.

Budaun News: कार ने पुलिस की बाइक को मारी टक्कर, दरोगा व कांस्टेबल घायल

Sat, 13 Jun 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Car hits police bike; Sub-Inspector and constable injured.
बदायूं। कोतवाली बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बिल्सी-बिसौली मार्ग पर रानेट पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा देवराज सिंह और कांस्टेबल अमित चव्हल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसमें दरोगा देवराज सिंह की हालत चिंताजनक है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed