फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car crashes into tree while trying to avoid roadways bus; four injured, including a couple.

Budaun News: रोडवेज बस से बचने की कोशिश में पेड़ से भिड़ी कार, दंपती समेत चार घायल

Sat, 13 Jun 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into tree while trying to avoid roadways bus; four injured, including a couple.
पेड़ से टकराने से क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: कार मालिक
उझानी। जयपुर से मूर्ति लेकर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक की कार रोडवेज से बचने की कोशिश में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती और उनकी मासूम बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार तड़के करीब छह बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव छतुइया के पास हुआ। पंजाबी कॉलोनी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक रजत अग्रवाल (28), उनकी पत्नी शगुन (27) अग्रवाल अपनी मासूम तीन साल की बेटी रक्षिता और साले बिसौली निवासी पुष्कर अग्रवाल (25) के साथ मूर्ति लेने के लिए शुक्रवार को जयपुर गए। मेडिकल स्टोर संचालक अग्रवाल की कार को कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली निवासी पुष्पेंद्र चला रहे थे। लौटते में छतुइया के पास अचानक ही रोडवेज बस ने ओवरटेक किया। यह देख चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में रजत, उनकी पत्नी शगुन, बेटी रक्षिता और पुष्कर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रजत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को बदायूं की ओर दौड़ा ले गया। रजत के पिता दवा विक्रेता राजीव अग्रवाल ने बताया कि घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। शगुन के हाथ में फ्रेक्चर हो गया है। पुष्कर की आंखों में क्षतिग्रस्त खिड़की के शीशे के टुकड़े लगे हैं। शगुन को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed