फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car collides with truck in dense fog, four injured including real brothers

Budaun News: घने कोहरे में ट्रक से भिड़ी कार, सगे भाइयों समेत चार घायल

Sun, 07 Jan 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck in dense fog, four injured including real brothers
मुजरिया में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
उझानी/ मुजरिया। दिल्ली रोड पर शनिवार तड़के कार पीछे से सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। कार सवार तीन सगे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में कार चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा तड़के करीब तीन बजे मुजरिया चौराहे के पास हुआ। दिल्ली से घर लौट रहे कार बदायूं के कबूलपुरा निवासी भगवान दास (37), राजेश कुमार (35), सुनील (30) पुत्र रामचरन सवार थे। कार मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू निवासी निरंजन साहू (36) चला रहा था। चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। उस वक्त घना कोहरा था। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कार सवार घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार चालक समेत चारों घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में चालक निरंजन की हालत गंभीर है। वह सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गए थे। निरंजन समेत चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस के मुताबिक- निरंजन को इलाज के लिए उसके परिजन बरेली ले गए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed