फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car agency manager absconds with lakhs of rupees

Budaun News: कार एजेंसी का मैनेजर लाखों रुपये लेकर फरार

Sun, 31 Dec 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Car agency manager absconds with lakhs of rupees
कार बुकिंग के नाम पर कई ग्राहकों को ठगा, थमाईं फर्जी रसीदें और किए मैसेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। इंटरनिटी मोटर्स कंपनी का मैनेजर कई ग्राहकों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। वह काफी समय से कार बुकिंग के नाम पर लोगों से रुपये ठग रहा था। बाकायदा उन्हें फर्जी रसीदें भी दे रहा था और उनके मोबाइल पर मैसेज भी कर रहा था। इस पर कंपनी के महाप्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कंपनी के महाप्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी की एक शाखा शहर के जवाहरपुरी मोहल्ले में स्थित है। उस पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपी चौक निवासी लोकेश अरोरा मैनेजर था। 26 दिसंबर 2023 को उन्हें पता चला कि लोकेश अरोरा ने कंपनी के नाम पर कई ग्राहकों की कार बुक कर लीं हैं।
विज्ञापन

उन्हें कंपनी के नाम से फर्जी रसीदें बनाकर दीं और उनके मोबाइल पर फर्जी मैसेज भी किए। उसने कार बुकिंग के नाम पर कई ग्राहकों से लाखों रुपये ठग लिए लेकिन कोई रुपया कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। बाद में लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। 27 दिसंबर से उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि आरोपी मैनेजर ने इस संबंध में शाखा पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी धमकाया। उसने कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed