फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Capture of the Galleitor Club on Ramlila Premier League

रामलीला प्रीमियर लीग पर गलेडिएटर क्लब का कब्जा

Tue, 06 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी। Updated Tue, 06 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Capture of the Galleitor Club on Ramlila Premier League
क्रिकेट - फोटो : ESPN
- बुलेट ब्रदर्स से था मुकाबला, दोनों टीमों को दी नकद धनराशि
विज्ञापन

रामलीला क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में गलेडिएटर क्लब ने रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान समेत खिलाड़ियों को भाजपा नेता हरवंश पहलवान ने नकद धनराशि का पुरस्कार भेंट किया।
क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबले का टॉस मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरवंश पहलवान ने कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुलेट ब्रदर्स ने 10 ओवर में 67 रन बनाए। बुलेट ब्रदर्स के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। जवाब में गलेडिएटर क्लब की ओर से बल्लेबाजी शुरूआत में अच्छी रही लेकिन बीच में उसके पांच बल्लेबाज आउट हो गए। अंतिम ओवर में टीम को छह रन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

गलेडिएटर टीम ने दो विकेट और एक गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों समेत कप्तान को भाजपा नेता हरवंश पहलवान ने 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया। उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। विजेता टीम के खिलाडियों ने खुशी का इजहार भी किया। इस मौके पर सिद्ध गुप्ता, आशीष गुप्ता, नवल ठाकुर, नंदन गुप्ता और राहुल तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed