{"_id":"b36134153f3ecb7a53af66ba1993524b","slug":"cabel-box-fused-by-fault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग में फाल्ट से फुंका केबल बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग में फाल्ट से फुंका केबल बॉक्स
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम तक बत्ती गुल, ठीक करने में जुटे इंजीनियर
इनकमिंग वाले केबल बॉक्स में फाल्ट शुक्रवार पूर्वाह्न में उस वक्त हुआ जब स्थानीय ट्रांसमीशन सेंटर से सप्लाई शुरू की गई। फुकने के बाद बॉक्स में तेज धमाका भी हुआ। बिजली कर्मियों ने तुरंत ही एसडीओ सीबी लाल और जेई आरपी शर्मा को अवगत कराया। एसडीओ के बुलावे पर जिला मुख्यालय से इंजीनियरों की टीम भी मौके आ गई। जेई की मौजूदगी में शाम तक इंजीनियरों को बॉक्स ठीक करने में सफलता नहीं मिल पाई। जेई शर्मा ने बताया कि फुंके बॉक्स से शहर के तीनों फीडर जुड़े हैं। तीनों की फीडर की सप्लाई भी ठप है। बिजली गुल रहने पर कई उपभोक्ता भी उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने एसडीओ और जेई से भी बात की। जेई का कहना है कि देर शाम तक सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। बॉक्स फुंकने की वजह के बारे में हालांकि उपभोक्ताओं को कोई खास जानकारी मुहैया नहीं कराई गई, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फॉल्ट ओवरलोडिंग की वजह से हुआ है।