फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bypass crossing will be known as Patel Chowk, Bhoomi Pujan

पटेल चौक के नाम से जाना जाएगा बाईपास चौराहा, भूमिपूजन हुआ

Mon, 08 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bypass crossing will be known as Patel Chowk, Bhoomi Pujan
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का बाईपास चौराहा अब सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से जाना जाएगा। रविवार को इसकी शुरुआत हो गई। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल और कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने चौराहे पर पहुंचकर भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल महान नेता थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए कार्य किया। राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा और नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र पटेल और प्रदेश महासचिव गिरजेश पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक अच्छे नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक भारतीय, कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, जिला महासचिव डीबी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम गंगवार, जिलाध्यक्ष रामपुर डॉ. नंदन गंगवार, हरिप्रसाद सिंह पटेल, रघुवीर पटेल, शिवेंद्र पटेल, आयुष पटेल, आशीष पटेल, राजपाल पटेल, सतीश चंद्र पटेल उमेश सिंह राठौर, देवपाल सिंह, सीमा राठौर, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed