फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buses will be diverted from long routes to local routes.

Budaun News: लंबे रूट से हटाकर लोकल रूट पर दौड़ाई जाएंगी बसें

Wed, 22 Oct 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Buses will be diverted from long routes to local routes.
रोडवेज स्टैंड पर यात्रियों को ले जातीं बसें। संवाद
बदायूं। त्योहार पर लंबी दूरी से घर लाैटने वालों की संख्या न के बराबर रह गई है। इस कारण परिवहन निगम के अधिकारियों ने दिल्ली रूट से बसों को हटाना शुरू कर दिया है। दिल्ली रूट से हटाकर करीब 80 बसों को लोकल रूट पर संचालन किया जा रहा है। फिलहाल 10 बसें ही दिल्ली रूट पर संचालित की जा रहीं हैं। निगम को बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रियों के सबसे ज्यादा लोकल रूट पर उमड़ने की उम्मीद है। भाई दूज के बाद व्यवस्था में एक बार फिर बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली के बाद अब परिवहन निगम की दूसरी परीक्षा भैया दूज पर होगी। बृहस्पतिवार 23 नवंबर को भैया दूज है। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार से ही लोकल रूटों पर सबसे ज्यादा बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

आरएम राजेश पाठक ने बताया कि भैया दूज के लिए लोकल रूट पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही बरेली के लिए भी बदायूं डिपो की करीब 35 बसें लगाई जाएंगी, जबकि अन्य डिपो की बसें भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के लिए हर आधे घंटे में मिलेगी बस
बरेली के लिए हर आधे घंटे में बस मिलेगी। दिल्ली रूट पर भी करीब 10 बसें चलेंगी। बता दें कि दीपावली पर रोडवेज बसों की व्यवस्था काफी बेहतर रही। सबसे ज्यादा 80-90 बसें दिल्ली रूट पर चलीं। दिल्ली रूट की बसों का एक-एक फेरा बढ़ा दिया गया था। दिवाली पर दूसरे दिन भी मंगलवार को भीड़ देखी गई। हालांकि पिछले तीन-चार दिन की अपेक्षा भीड़ कुछ कम थी। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि बुधवार से फिर भीड़ शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed