{"_id":"6832156af14c60cf12013184","slug":"buses-are-parked-in-the-middle-of-the-road-pedestrians-are-troubled-badaun-news-c-123-1-akb1003-139973-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीच सड़क पर खड़ी कर रहें बसें, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीच सड़क पर खड़ी कर रहें बसें, राहगीर परेशान
विज्ञापन
रोडवेज चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। रोडवेज स्टैंड के बाहर दिल्ली रूट की बसों को चालक आड़ी-तिरछी खड़ी कर रहे हैं। रोडवेज से आंबेडकर पार्क तक बसों की लाइन लग रहीं है। इससे रोजाना जाम लग रहा है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टैंड के बाहर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली जाने वाली बसें बीच सड़क पर खड़ी कर दी जा रही हैं। चालक इन्हीं बसों में यात्री को बिठाते हैं। इस वजह से सड़क से निकलने वाले दूसरे वाहनों को समस्या होती है। कई बार चालक परिचालक से झगड़े भी हो चुके हैं।
कई बार चालक बसों को बीच सड़क पर लगाकर चले जाते हैं। दिन से लेकर रात तक स्टैंड के बाहर बसों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं पर रोडवेज की बसों के अलावा निजी बसें और डग्गामार वाहन भी खड़े कर दिए जा रहे है। इससे दिनभर जाम लगा रहता है। यातायात पुलिस भी इन्हें नहीं रोक पा रही।
विज्ञापन
कोट,
- दूसरे डिपो की बसों को सड़क पर खड़े करने की अनुमति नहीं दी गई है। अगर वह बसें खड़ी करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, एआरएम