फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus which in going to pm modi rally glass broken by villagers of badaun

पुलिस ने सुलझाया मामला: प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस का शीशा तोड़ा, रास्ते में कार हटाने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
सार

बिनावर कस्बे से एक बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जा रही थी। ये बस बिनावर कस्बे से निकलकर विलहत रोड पर पहुंची। यहां सड़क किनारे एक व्यक्ति की कार खड़ी थी। बस में सवार लोगों ने कार हटाने को कहा जिसको लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन
bus which in going to pm modi rally glass broken by villagers of badaun
पीएम मोदी की रैली में जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिनावर कस्बे में शनिवार सुबह मामूली बात पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस का शीशा तोड़ दिया गया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तब कहीं मामले को सुलझाया जा सका। फिलहाल इस संबंध में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह करीब छह बजे का है। उस दौरान बिनावर कस्बे से एक बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जा रही थी। ये बस बिनावर कस्बे से निकलकर विलहत रोड पर पहुंची। यहां सड़क किनारे एक व्यक्ति की कार खड़ी थी। बस में सवार लोगों ने कार हटाने को कहा। कुछ लोग घर से निकलकर आए। उन्होंने कार का ड्राइवर न होने की बात कही। इसी बात पर दोनों ओर से गहमागहमी हो गई। विवाद बढ़ गया। इससे कार मालिक के बेटे ने घर से निकलकर बस के शीशे में हाथ मार दिया। इससे उसका शीशा टूट गया। विवाद बढ़ता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


एसओ रविकरन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। बाद में कार हटवाकर बस को रवाना किया। सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी पहुंच गए लेकिन तब तक मामला निपट गया। बाद में उन्होंने कस्बे में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed