फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus service for Tanakpur will start from March 28

Budaun News: टनकपुर के लिए बस सेवा 28 मार्च से

Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bus service for Tanakpur will start from March 28
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जाने के लिए रोडवेज की एक बस को 28 मार्च से संचालित किया जाएगा, लेकिन रुटीन में यह बस नहीं चल सकेगी। यह बस श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए पूर्णागिरि मेला चलने तक केवल 30 जून तक ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


चैत्र नवदुर्गा 30 मार्च से शुरू होने वाले हैं। ऐसे में जिले से दो से तीन हजार श्रद्धालु रोजाना मां पूर्णागिरि माता के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में टनकपुर तक रोडवेज बस न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब परिवहन निगम इसको लेकर गंभीर हो गया है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए 28 मार्च से एक रोडवेज बस सेवा टनकपुर तक शुरू होने जा रही है। इसको लेकर विभाग तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दस माह पहले बदायूं से टनकपुर के लिए बंद की गई सीधी बस सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। बता दें कि बदायूं समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जाते हैं। बदायूं से पीलीभीत और टनकपुर के लिए सीधी रेल सेवा है, लेकिन बस न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। इसी के मद्देनजर बस सेवा मेला चलने तक 30 जून तक संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
-बदायूं-टनकपुर रूट के स्टेशन- पीलीभीत, नवाबगंज, खटीमा, वनबसा, मझोला, न्यूरिया।
-मेला के दौरान प्रतिदिन सीधी टनकपुर को सवारियां- लगभग 50-60
- बदायूं-टनकपुर रूट के स्टेशनों की प्रतिदिन सवारियां- औसतन 200

बदायूं- टनकपुर रूट पर बदायूं डिपो की एक बस का संचालन हो रहा था। करीब दस महीने पहले उसे बंद कर दिया गया। पूर्णागिरि मेला को देखते हुए 28 मार्च से बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड के अधिकारियों ने बस सेवा बंद करा दी थी। अभी उसका अनुबंध नहीं हो सका है। -दीपक चौधरी, आरएम, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed