फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus overturned in ditch after going out of control nine people injured in Budaun

Budaun News: अनियंत्रित होकर खंती में पलटी बरेली के बारातियों की बस, नौ लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Thu, 20 Feb 2025 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 05:08 PM IST
सार

फर्रूखाबाद से वापस बरेली जा रहे बरातियों की बस बदायूं के उसहैत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अटैना पुल के मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में नौ बराती घायल हो गए। 

विज्ञापन
bus overturned in ditch after going out of control nine people injured in Budaun
हादसे के बाद खंती में खड़ी बस, लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में अटैना पुल के मोड़ पर बरातियों की बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में नौ बराती घायल हो गए। इनमें पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बरात फर्रूखाबाद जिले से वापस बरेली जा रही थी। दूसरी बस से बारातियों को रवाना कराया गया।

विज्ञापन


हादसा अटेना पुल के मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांसबोझ निवासी हेम प्रकाश मौर्य के बेटे आशीष कुमार की शादी फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव इजौर निवासी सुरेंद्र सिंह मौर्य की बेटी मानसी मौर्य के साथ हुई है। बुधवार को बरात इजौर गांव गई थी। निजी बस में सवार होकर करीब 60 बराती गए थे। 
विज्ञापन


पांच बराती गंभीर घायल 
बृहस्पतिवार सुबह बरात बरेली लौट रही थी। अटैना मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। जिससे बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बस में सवार बरातियों को बाहर निकलना शुरू किया। डायल 112 व थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसओ विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में नौ बराती घायल हुए। इनमें पांच गंभीर रुप से घायल बताए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bus overturned in ditch after going out of control nine people injured in Budaun
जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल बरातियों को जिला अस्पताल भिजवाया। मामूली घायलों को गांव में ही डॉक्टर से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। दूल्हे के पिता ने दूसरी बस का प्रबंध किया। जिसके बाद पुलिस ने बरातियों को दूसरी बस से बरेली के लिए रवाना कर दिया। एसओ विक्रम सिंह ने बताया, पुल पर मोड़ होने की वजह से बस अनिंयत्रित हो गई थी। जिससे वह खंती में पलट गई। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। शेष बरातियों को मामूली चोट आई है।

यह हुए गंभीर रुप से घायल
हादसे में विजेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी दियोरिया, सोनू पुत्र प्रेमशंकर निवासी इज्जतनगर, देवेंद्र पाल पुत्र नत्थू निवासी बांस बोझ, मुरली सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी बहेड़ी और पीतम राम पुत्र माखनलाल निवासी बहेड़ी गंभीर रुप से घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed