{"_id":"601451fb8ebc3e32a334baa2","slug":"bus-hadsa-badaun-news-bly435419992","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में खाई में पलटी प्राइवेट बस, ड्राइवर-हेल्पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में खाई में पलटी प्राइवेट बस, ड्राइवर-हेल्पर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से बहजोई रोड किनारे एक प्राइवेट बस खाई में पलट गई जिससे बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। उन्हें खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। इस दौरान बस के ड्राइवर और हेल्पर मौके से भाग गए।
हादसा शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ। इस दौरान घना कोहरा छाया था। सड़क पर वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। एक प्राइवेट बस दिल्ली से बदायूं आ रही थी। बस संभल जिले से निकलकर बदायूं जिले की सीमा में पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर घने कोहरे में बस खाई में पलट गई। उसके चारों पहिये ऊपर हो गए जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर बस से निकलकर भाग गए, जबकि यात्री बस के अंदर फंसे रह गए। बताते हैं कि कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें कुछ यात्री खुद बाहर निकल आए। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। बाकी लोग बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन हादसा संभल जिले में हुआ था। बस के ड्राइवर और हेल्पर भाग गए थे। यात्री भी चले गए थे। संभल पुलिस को सूचना दे दी गई है।