फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

रोडवेज की 34 बसें उपचुनाव में रामपुर गईं, यात्री परेशान

Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अब लोकसभा उपचुनाव के लिए भी चुनाव आयोग ने बदायूं डिपो की बसों का अधिग्रहण किया है। प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर समेत सात लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। रामपुर के लिए बदायूं डिपो की 34 बसों को अधिग्रहीत किया गया है। यहां 23 जून को उपचुनाव होना है। बदायूं डिपो की 34 बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद दिल्ली रूट के साथ अन्य लोकल रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 131 बसों निगम की और 37 अनुबंधित हैं। अनुबंधित बसों को लोकल रूट पर चलाया जाता है। गौर करने की बात यह है कि निगम की 131 बसों में 50 से ज्यादा बसें ऐसी हैं जिनकी उम्र दस वर्ष से अधिक होने के चलते इनके दिल्ली में प्रवेश पर रोक हैं। शेष 81 बसों में अब 34 बसों को चुनाव आयोग ने लोकसभा उपचुनाव के लिए अधिग्रहीत कर लिया है। ऐसे में निगम के बेड़े में 47 बसें ही ऐसी बची हैं जो बदायूं से दिल्ली तक जा सकती हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बदायूं-दिल्ली रूट पर सवारियों की बहुतायत रहती है। इस रूट पर डिपो को सबसे ज्यादा बसें भी सेवाएं देती हैं।
लोकसभा उपचुनाव में जिन 34 बसों को भेजा गया है उनमें ज्यादातर दिल्ली और दूसरे लंबे रूटों की बसें शामिल हैं। ऐसे में डिपो को लोकल रूटों की बसों को हटाकर दिल्ली रूट पर लगाना पड़ा है। बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने और दूसरी बसों को दिल्ली रूट पर लगाने के कारण लोकल रूटों पर भी समस्या सामने आ रही है। मंगलवार को भी यात्रियों को इन रूट पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
25 जून के बाद सामान्य होंगे हालात
लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून हो होना है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए पहले से ही 34 बसों का अधिग्रहण कर लिया है। बदायूं डिपो की सभी 34 बसों को रामपुर भेजा जा रहा है। इन बसों की वापसी 24 जून से शुरू होगी। ऐसे में बदायूं में 23 जून से हालात सामान्य होने के साथ यात्रियों की समस्याएं कुछ कम होंगी। फिलहाल बदायूं-दिल्ली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-मुरादाबाद, बदायूं-आगरा, बदायूं-शाहजहांपुर रूटों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना होगा।
-
बसों के इंतजार में भटकते रहे यात्री
मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को बस के लिए तेज धूप के बीच इंतजार करना पड़ा। कई रूटों के यात्री बसों के इंतजार में भटकते रहे। पूछताछ कक्ष में भी परेशान यात्रियों को जिम्मेदारों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एआरएम लक्ष्मण सिंह मंगलवार को पूरा दिन डिपो पर पहुंचे ही नहीं। पूछने पर बताया गया कि वह वर्कशॉप में डेरा डाले हैं। दरअसल, वर्कशॉप में डिपो की 20 बसें खराब खड़ी हैं। इन बूढ़ी बसों को दौड़ाने के लिए दिन भर मशक्कत की जाती रही, लेकिन इनमें तीन बसें ही निकलकर रोड पर आ सकीं।

-
लोकसभा उपचुनाव के लिए बदायूं डिपो की 34 बसों का अधिग्रहण किया गया है। इन सभी बसों को बदायूं से रामपुर भेजा जाना है। उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होना है। 24 जून से बसों की वापसी होगी। उसके बाद हालात सामान्य होंगे। 34 बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण कुछ रूटों पर समस्या आ रही है, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
-लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed