फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

रोडवेज पर दिन भर रही बसों के लिए मारामारी, यात्री परेशान

Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज बस में चढ़ने को यात्रियों में मची मारामारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रोडवेज बसों के विधानसभा चुनाव में जाने के कारण यहां बसों की किल्लत बनी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले चरण में डिपो की 42 और दूसरे चरण में 25 बसें गई थीं। अब तीसरे चरण के लिए भी 25 बसों को चुनाव आयोग ने अधिग्रहीत कर लिया है। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 131 निगम की और 37 अनुबंधित बसें हैं। चुनाव आयोग डिपो की बसों को लगातर अनुबंधित कर रहा है। इन बसों का इस्तेमाल एक जिले से दूसरे जिले में फोर्स को भेजने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, डिपो के अधिकारियों ने दावा किया था कि यात्रियों को समस्या न हो इसके मद्देनजर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा, लेकिन यात्रियों को लगातार समस्या हो रही है। मंगलवार को बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-दिल्ली रूट के साथ लोकल रूटों पर भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बदायूं-बरेली, बदायूं-कासगंज, बदायूं-कलान, बदायूं-दातागंज, बदायूं-चंदौसी रूटों पर भी बसों की कमी के कारण काफी समस्या रही। एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि जरूरत के हिसाब से बसों के फेरों को बढ़ाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed