फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bulldozer will continue to run on mafia and goons: BL Verma

मफिया और गुंडों पर चलता रहेगा बुलडोजर : बीएल वर्मा

Fri, 06 Sep 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will continue to run on mafia and goons: BL Verma
डायट ऑडिटोरियम में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा क अन्य पदा​ध
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि माफिया और गुंडों पर यूं ही बाबा का बुलडोजर चलता रहेगा। जिसने भी कब्जा किया हुआ है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोले- अखिलेश यादव 2027 को लेकर ख्याली पुलाव पका रहे हैं। उनके सीएम बनने का सपना पूरा होने वाला नहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा शहर में स्थित एक सभागार में बृहस्पतिवार को भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने आए थे। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर विकास के लिए चलाया जाता है, लेकिन बुलडोलर वहां पर भी चलता है, जहां पर गुंडे, मफिया या फिर किसी आतंकवादी ने कब्जा करके निर्माण करा रखा होता है। बोले- बुलडोजर सही तरीके से चलता है और ऐसे ही चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा नेता हमेशा बलात्कारी या माफिया की हमदर्दी में खड़े रहे हैं।
विज्ञापन

सपा पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि 2027 में उनकी सरकार आएगी, लेकिन वह ख्याली पुलाव पका रहे हैं। उनका यह सपना कभी पूरा होने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार में गुंडे, माफिया हावी थे। दुकानों, मकानों, खेती पर कब्जा किया जाता था। कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार आने के बाद इस पर लगाम लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। कांग्रेस ने पता नहीं कितनी बार राहुल गांधी को लांच किया है, पर लगातार कांग्रेस फेल होती जा रही है। जब-जब कांग्रेस राहुल गांधी को लांच करेगी, तब तक कांग्रेस फेल हो जाएगी।





केंद्रीय राज्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने कराया सदस्यता का नवीनीकरण
- शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। इसके साथ ही शिक्षक दिवस पर शिक्षकों और रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान किया गया।
डायट के निकट स्थित एक सभागार में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक संगठन है, जो लोकतांत्रिक तरीके से चलती है और अपने संविधान का पालन करती है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक, जिलाध्यक्ष, चेयरमैन के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। इस मौके पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहे।

डायट ऑडिटोरियम में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा क अन्य पदाध

डायट ऑडिटोरियम में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा क अन्य पदाध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed