{"_id":"657c9e6ce7078504a3088834","slug":"bull-attacks-farmer-guarding-his-field-badaun-news-c-123-1-sbly1006-9805-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ का हमला
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया।
गांव सिरासौल सीताराम पट्टी निवासी किसान अकील अंसारी बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वनबहेटा गांव के निकट अपनी गेहूं की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान एक सांड़ उनके खेत पर आ गया, जिसे भगाने की उन्होंने कोशिश की तो सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे अकील अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने मौके पर आकर सांड़ को भगाकर बमुश्किल से उसकी जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल किसान को एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद