{"_id":"6830c42ef65b47e2640354c7","slug":"bulbul-and-kab-dal-will-be-formed-in-1502-council-schools-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139908-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 1502 परिषदीय विद्यालयों में होगा बुलबुल व कब दल का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 1502 परिषदीय विद्यालयों में होगा बुलबुल व कब दल का गठन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के 1502 परिषदीय स्कूलों में कब ओर बुलबुल दलों का गठन किया जाएगा। कक्षा एक से कक्षा पांच तक कब-बुलबुल और कक्षा छह से आठ तक के लिए स्काउट गाइड के दल बनेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक बैंड भी तैयार होगा। इसके संचालन के लिए जिले के 50 पुरुष व 50 महिला शिक्षकों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आदेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र में इस ग्रुप को बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
जनपद में कुल 2155 परिषदीय विद्यालय हैं। उसमें से 1502 प्राथमिक विद्यालय, 653 जूनियर हाई स्कूल हैं। इन स्कूलों में कुछ वर्ष पहले तक शारीरिक और मानसिक विकास करने के साथ नैतिकता, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता की भावना सहित चरित्र निर्माण का भरपूर संचालन होता था, लेकिन शासन स्तर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के चलते स्कूलों में यह काम बंद हो गया। अब फिर से इन्हें बढ़ावा देने की योजना तैयार की है। कब-बुलबुल के जरिए कक्षा पांच तक के बच्चों की शारीरिक, सामाजिक और मानसिक प्रगति के लिए प्रयास किए जाएंगे। कक्षा छह से आठ तक के बच्चे स्काउट और गाइड में होने वाली गतिविधियों से जुड़ेंगे। प्रत्येक कब और बुलबुल ग्रुप में 24-24 बच्चे शामिल किए जाएंगे। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्काउट और गाइड के जो गठन होंगे उनमें 32-32 बच्चे शामिल होंगे।
बच्चों को तैयार करानी होगी एक-एक ड्रेस
बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला और प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर दोनों ही श्रेणियों में एक-एक बैंड तैयार होगा। इसकी प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके अलावा गतिविधियों के संचालन के लिए भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से 50-50 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बच्चों को स्काउट और गाइड की गतिविधियों में शामिल होने के लिए ड्रेस भी तैयार करानी होगी। कब-बुलबुल तथा स्काउट- गाइड के गठन के लिए निदेशालय स्तर से जो भी दिशा-निर्देश मिले हैं। उनका पालन किया जाएगा।