फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buffalo extract pond Walked into the death of youth

भैंस निकालने को तालाब में घुसे युवक की मौत

Tue, 21 Apr 2015 07:40 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 21 Apr 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Buffalo extract pond Walked into the death of youth

तालाब में घुसी भैंस को बाहर निकालने को घुसा युवक हादसे का शिकार हो गया। वह पिछले सप्ताह अपनी फुफेरी बहनोई के घर अचौरा आया था। गोताखोरों को शव बाहर निकालने में करीब दो घंटा तक मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर में हुआ। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कन्नापुर का 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र विश्राम सिंह कोतवाली क्षेत्र में गांव अचौरा निवासी फुफेरे बहनोई राजू के घर मेहमानी में आया था। वह अपने भांजे के साथ भैंस चराने के लिए नरऊ तालाब के पास पहुंच गया। भैंस तालाब में घुस गई। चश्मदीद लोगों की मानें तो भैंस निकालने के वह भी घुस गया। गहरे में चले जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन

चरवाहों ने शोर मचाया तो नरऊ के ग्रामीण भी पहुंच गए। मृतक की बहन जलधारा भी रोती-बिलखती मौके पर पहुंची। वह तालाब के पास सुनील के कपड़े देख गश खाकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने पंखिया नगला से प्राइवेट गोताखोरों को बुला लिया। अपराह्न में चार बजे उसके शव का तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने हादसे के बारे में मृतक के रिश्तेदारों समेत ग्रामीणों से भी बात की। तालाब के आसपास घंटों तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के घरवालों को भेजो कोतवाली
उझानी। सुनील कुमार के तालाब में डूब जाने की बात चरवाहों के माध्यम से ग्रामीणों को हादसे के कुछ देर बाद की लग गई। मृतक की बहन जलधारा भीड़ के सामने लाश निकलवाने को गिड़गिड़ाने लगी, तो पूर्व प्रधान कौशलेंद्र सिंह ने कोतवाली फोन कर दिया। पुलिस नहीं पहुंची तो कुछेक अन्य लोगों ने भी कॉल की। जवाब में एसएसआई सुरेंद्र सिंह उनसे बोले कि मृतक के घरवालों को पहले कोतवाली भेजो। इसी पसोपेश में पुलिस ने कोतवाली से महज तीन किमी दूर हादसा स्थल पर पहुंचने में डेढ़ घंटा से ज्यादा वक्त लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed