फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buffalo dies after coming into contact with a live electric pole.

Budaun News: खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत

Sun, 05 Jul 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Buffalo dies after coming into contact with a live electric pole.
म्याऊं। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव ग्योंती धर्मपुर में शुक्रवार की शाम खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव ग्योंती धर्मपुर निवासी आराम सिंह पुत्र श्यामपाल सिंह की भैंस शुक्रवार शाम करीब 7 बजे खेत में चारा चर रही थी। चरते-चरते वह खेत के पास लगे बिजली के खंभे के पास पहुंच गई। बताते हैं कि गांव के एक ट्यूबवेल को जा रही 440 वोल्ट की लाइन का तार टूटकर अर्थिंग वाले तार के संपर्क में आ गया था, जिससे खंभे में करंट आ रहा था।

घटना की सूचना पर पशुपालन विभाग व लेखपाल धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। शासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed