{"_id":"615ab0e28ebc3e613c35d6fb","slug":"budayun-child-misses-from-mother-bed-on-sunday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: घर में मां के साथ चारपाई पर सो रहा छह माह का बच्चा गायब, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: घर में मां के साथ चारपाई पर सो रहा छह माह का बच्चा गायब, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 04 Oct 2021 01:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:15 PM IST
सार
बच्चे के गायब होने की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
बदायूं में बच्चे के गायब होने के बाद बच्चे को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाने के कल्लिया काजमपुर में रविवार रात छह माह का बच्चा चोरी हो गया। वह अपनी मां के पास सो रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई थी।
जिला के कुंवरगांव थाने के कल्लिया काजमपुर निवासी नेमपाल की पत्नी रविवार रात अपने छह माह के बच्चे को लेकर चारपाई पर सोई थी। रात में नींद खुलने पर उसने देखा कि उसका बेटा चारपाई पर नहीं है। उन्होंने आसपास तलाश करने के बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दे दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण बच्चे को गांव और खेतों में तलाश कर रहे हैं। इस बीच बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।