फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun woman gave intoxicated milk to family then elope with boyfriend, kids fall ill seriously

बदायूं: परिवार के लोगों को दूध में नशा देकर प्रेमी संग निकली महिला, बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Thu, 14 Apr 2022 11:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Apr 2022 11:53 AM IST
सार

आरोप है कि महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ चली गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गई है।

विज्ञापन
Budaun woman gave intoxicated milk to family then elope with boyfriend, kids fall ill seriously
घरवालों को नशीला दूध पिलाकर महिला हुई फरार - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं से प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने प्रेमी के साथ जाने के लिए अपने ससुराल वालों ही नहीं बल्कि अपने बच्चों को भी नशीला दूध पिला दिया और फिर गायब हो गई।

विज्ञापन


यह मामला है बदायूं के उझानी का जहां एक महिला ने अपने पति, देवर, ननद और बच्चों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया फिर रात में लापता हो गई। तड़के सास उठी तो दरवाजा खुला देख परिवार के लोगों को जगाने का प्रयास किया लेकिन सभी सामान्य रूप से नजर नहीं आए। तीन बच्चों को उल्टियां भी हुईं।
विज्ञापन


फिलहाल सब ठीक हैं। आरोप है कि महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ चली गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घरवालों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed