{"_id":"6241bf938c20420b9b3b387c","slug":"budaun-wild-animal-attack-on-student-in-katri-death-during-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: कटरी में छात्र पर जंगली जानवर का हमला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: कटरी में छात्र पर जंगली जानवर का हमला, इलाज के दौरान मौत
Mon, 28 Mar 2022 07:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:31 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि छात्र विशेष पाल अपने खेत पर फसल देखने गया था। वहां उस पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें वह बेहोश हो गया। वहां पहुंचे लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले से मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कछला के ढकनगला में गंगा किनारे कटरी में फसल देखने के लिए निकले छात्र पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि छात्र विशेष पाल अपने खेत पर फसल देखने गया था। वहां उस पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें वह बेहोश हो गया। वहां पहुंचे लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र के शरीर के कई हिस्सों पर नोंचने के निशान के अलावा आंख और कनपटी से मांस भी नोंच लिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ ग्रामीणों ने हमले के पीछे तेंदुआ के होने की भी आशंका जताई है। परिजनों ने हालांकि किसी जानवर को देखने से इंकार किया। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।