फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun to Kampil-Delhi roadways bus service stopped, problems increased for passengers

Budaun News: बदायूं से कंपिल-दिल्ली रोडवेज बस सेवा बंद, यात्रियों को परेशानी बढ़ी

Sat, 03 Aug 2024 05:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Budaun to Kampil-Delhi roadways bus service stopped, problems increased for passengers
कादरचौक से होकर गुजरती डग्गामार बस। संवाद
कादरचौक। बदायूं से कंपिल-दिल्ली रोडवेज बस सेवा बंद होने से क्षेत्रीय यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं कादरचौक इलाके में डग्गामार वाहन भी हावी हो गए हैं। यह वाहन क्षेत्रीय यात्रियों को बैठाते हुए सीधे दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश तक का सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की एक रोडवेज बस कंपिल से दिल्ली चलती थी, लेकिन यह बस कुछ समय से बंद है। पहले यह बस बदायूं से कादरचौक, उसहैत और कटरा साआदतगंज होते हुए कंपिल जाती थी। फिर वहां से यात्रियों को लेकर उसहैत, कादरचौक, ननाखेड़ा, कछला और सहसवान गुन्नौर होते हुए दिल्ली पहुंचती थी। इससे रोजाना करीब दो सौ यात्री लाभ ले रहे थे।
विज्ञापन

इस बस से उसहैत से कछला तक लोग आराम से सफर कर रहे थे। जब से यह बस बंद हुई है, तब से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि यह बस बंद होने के बाद से मार्ग पर डग्गामार बसें चलना शुरू हो गई हैं। यह बसें दिल्ली ही नहीं राजस्थान और हिमाचल प्रदेश तक चल रहीं हैं। इनमें यात्रियों की कोई सुरक्षा की गारंटी नहीं है। सभी यात्री डग्गामार बसों में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस बंद होने से दिखा चालकों की कमी का असर
कंपिल से दिल्ली चलने वाली बस बंद होने से चालकों की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारी इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं लेकिन पर्याप्त बसें होने के बावजूद बस का बंद होना बड़ा सवाल है।


- रोडवेज बस बंद होने के बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में एआरएम से स्पष्ट जानकारी ली जाएगी। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।- धनजी राम, सेवा प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed