फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Rijaula Gram Panchayat to become a model solar village

UP News: बदायूं जिले का ये गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज, सौर ऊर्जा से रोशन होगा हर घर

Sun, 05 Jul 2026 10:00 AM IST
Mukesh Kumar अभिषेक मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
अभिषेक मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

बदायूं जिले की रिजौला ग्राम पंचायत के हर घर में सोलर पैनल लगेंगे। इस गांव मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
Budaun Rijaula Gram Panchayat to become a model solar village
गांव रिजौला का पंचायत भवन - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत बदायूं जिले की रिजौला ग्राम पंचायत को 'मॉडल सोलर विलेज' (आदर्श सौर ग्राम) के रूप में विकसित किया जा रहा है। रिन्यूवल एंड एनर्जी कंजर्वेशन ऑर्गेनाइजेशन सेंटर फॉर स्टडी एंड साइंस टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी की टीम जल्द गांव में पहुंचकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। इस परियोजना के तहत गांव के कायाकल्प के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ का विशेष अनुदान दिया जाएगा। इसके बाद स्ट्रीट लाइट से सिंचाई तक का सारा काम सोलर लाइट के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


मॉडल सोलर विलेज योजना का उद्देश्य जिले में एक ऐसा गांव विकसित करना है जो सौर ऊर्जा से चलने में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो। सभी ग्रामीण घरों एवं सरकारी बुनियादी ढांचे को 24 घंटे सौर ऊर्जा प्रदान करे। प्रदेश में अब तक 20 मॉडल सोलर विलेज के लिए ग्राम पंचायतों का चयन हो चुका है।
विज्ञापन


मॉडल सोलर विलेज योजना में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को शामिल किया जाता है। जिला स्तरीय समिति की ओर से रिजौला गांव का चयन किया गया है। योजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से पूरे गांव को सौर ऊर्जा से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में लोगों के लिए हर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे घरों की बिजली की जरूरत पूरी होगी। इससे ग्रामीणों को बिजली बिल से पूरी तरह राहत मिल जाएगी। महीने का हजारों रुपये का खर्च बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंड से गांव में किए जाएंगे यह कार्य
योजना के तहत गांव की गलियों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटें सोलर एनर्जी से जलेंगी। इससे रात में गांव जगमग रहेगा और पंचायत का स्ट्रीट लाइट पर होने वाला खर्च भी बचेगा। साथ ही किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। सिंचाई के लिए सोलर पंप सेट लगाए जाएंगे, जिससे डीजल और बिजली पर निर्भरता खत्म होगी। गांव में सोलर प्लांट की स्थापना के साथ ही सामुदायिक भवन, स्कूल, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र भी सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इससे सरकारी भवनों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा।

आत्मनिर्भर बनेगा गांव
योजना का मुख्य उद्देश्य गांव को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। एक करोड़ की इस परियोजना से गांव का सालाना लाखों रुपये का बिजली खर्च बचेगा। साथ ही कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। जिले में यह पहला गांव होगा जो पूरी तरह सौर ऊर्जा पर निर्भर होगा।

यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी प्रणव पाठक ने बताया कि रिजोला को मॉडल सोलर विलेज योजना के लिए जिला स्तरीय समिति की ओर से चयन किया गया है, जल्द ही टीम गांव में जाकर डीपीआर तैयार करेगी। आगे अन्य कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके बाद पूरा गांव सौर ऊर्जा से लैस हो जाएगा।

ग्राम प्रधान यादवेंद्र शाक्य ने बताया कि ग्राम पंचायत का मॉडल सोलर विलेज के लिए चयन होना खुशी की बात है, इस योजना से गांव में लोगों को बिजली से मुक्ति मिलेगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed