{"_id":"6360087c8c590a176b4c2213","slug":"budaun-one-sentenced-to-10-years-in-case-of-sexually-assaulting-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक को 10 वर्ष की सजा, पांच साल पहले का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक को 10 वर्ष की सजा, पांच साल पहले का मामला
Mon, 31 Oct 2022 11:10 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:10 PM IST
सार
पुलिस ने सलाम पुत्र बशीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राजकुमार तृतीय ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुना और अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
विस्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के पांच साल पुराने मामले में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राजकुमार तृतीय ने नामजद एक व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुजरिम पर 26 हजार रुपये का अर्थदंड भी डाला है।
विज्ञापन
संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 30 मार्च 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी दोपहर में शौच को जंगल में गई थी। पुत्री के लौटते समय थाना क्षेत्र के गांव खोजापुर निवासी सलाम पुत्र बशीर ने उससे दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर पास के गांव और खेतों में काम करने वाले लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर सलाम मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सलाम पुत्र बशीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट राजकुमार तृतीय ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुना।
विज्ञापन
कोर्ट ने नामजद सलाम को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में मुजरिम करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सलाम पर 26 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है।