{"_id":"8215e4bd7658a58a313c4d071d0e0f00","slug":"budaun-nvs-schools-will-also-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं को भी मिलेगा नवोदय विद्यालय! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं को भी मिलेगा नवोदय विद्यालय!
उझानी (बदायूं)।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट में सोमवार को शैक्षिक माहौल का बढ़ावा देने के लिए देशभर में 62 नये जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाने का ऐलान कर एक बार फिर से बदायूं जिले का नंबर आने की उम्मीद जाग गई है। नवोदय विद्यालय पहले बदायूं में ही था लेकिन संभल जिला बना तो वह गुन्नौर के साथ उसी जिले में शिफ्ट हो गया।
बदायूं में जवाहर नवोदय विद्यालय उस वक्त जिले का हिस्सा रहा गुन्नौर में था। पिछले वर्षों में जब संभल जिला बना तो गुन्नौर भी बदायूं से अलग हो गया। उसी के साथ नवोदय विद्यालय भी संभल जिले का हिस्सा बन गया। सूत्रों की मानें तो देशभर में जहां भी नये नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे, वरीयता उन्हीं जिलें को मिलेगी जहां अब तक एक भी नवोदय विद्यालय नहीं है। या फिर नये जिलों के गठन के बाद वह दूसरे जिलों में जा चुके हैं।
संभल जिले की गुन्नौर तहसील के रसूलपुर गांव के रकवा स्थित नवोदय विद्यालय में बदायूं जिले के छात्र और छात्राओं का भी एडमीशन किया जाता है, लेकिन दो जिले के बच्चों की संख्या के मद्देनजर अब बदायूं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता। बता दें कि वित्तमंत्री अरुण जेटली क्वालिटी शिक्षा पर जोर देते हुए 62 नये नवोदय विद्यालय खोले जाने का ऐलान कर चुके हैं। बजट के बाद ही लोगों में एक बार फिर से उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन
पिछली बार चर्चा में रही वितरोई के पास की भूमि
बदायूं जिले में जब केंद्रीय विद्यालय की स्थापना शेखूपुर में हुई तब चर्चा रही कि जल्द ही नवोदय विद्यालय भी खुलेगा। उसके लिए कछला-वितरोई के आसपास की भूमि की भी बात चली थी। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से उस वक्त ऐसा कोई ऐलान नहीं किया या था कि नये नवोदय विद्यालय खोले जाने हैं।
एक दिन पहले ही बजट आया है। देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाने की जानकारी है, बदायूं जिले का नंबर आएगा या नहीं फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं है।
- लालबाबू द्विवेदी, खंड शिक्षाधिकारी।